बरहरवा पुलिस ने एक सप्ताह में चोरी का खुलासा किया, पांच आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Sahebganj : बरहरवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर चोरी की घटना का सफल खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है।

जानकारी के अनुसार, बरहरवा थाना क्षेत्र में एक बंद घर में चोरी होने के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी बरहरवा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नंदन शाह (24 वर्ष) और लक्ष्मण यादव उर्फ पोल्ट्री (20 वर्ष) के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी खुशबू देवी के बंद घर में चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

इस सफल कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा और उनकी टीम की सराहना की। लोगों का कहना है कि कम समय में मामले का खुलासा कर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी सक्रियता का परिचय दिया है, जिससे आम लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.