बरहरवा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण का विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पाकुड़ विधायक निसात आलम के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरवा परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। जहां शिलान्यास समारोह में फीता काटकर और नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की गई। वही झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना की लागत 36.70 लाख रुपए है जहां यह यूनिट बरहरवा प्रखंड के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाएगी।

हेमंत सरकार आमलोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर

उधर शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए बरकत खान ने कहा, कि “झारखंड की हेमंत सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सभी स्तरों पर मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है। जहां स्वास्थ्य क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ है और इसे सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।” आगे उन्होंने बताया कि सड़क, बिजली, पानी और सिंचाई जैसे बुनियादी ढांचे को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है, जिससे सरकार की योजनाएं जमीन पर साकार हो रही हैं।

क्या है ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने बताया कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट एक आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली है, जो महामारी नियंत्रण, स्वास्थ्य निगरानी, टीकाकरण, पोषण और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके निर्माण से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव होगा। इस समारोह में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, सिविल सर्जन पी. के संथालिया, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, कमल आर्य, नेहाल अख्तर, भोलानाथ महतो, मिथुन मंडल, अनंत लाल भगत, मनोज घोष, बिष्णु मॉल, शरिक रब्बानी, अजीत कुमार रॉय, दीपक महतो सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। जहां यह पहल बरहरवा के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया आयाम स्थापित करेगी, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें