पोटका में बारिश का कहर: बोरडीह में दर्जनों घर ढहे, विधायक संजीव सरदार ने किया दौरा, पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरडीह, चिरुगोड़ा, ढेंगाम समेत कई गांवों में रविवार रात हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी। तेज बारिश के कारण दर्जनों कच्चे मकान धराशायी हो गए, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

बोरडीह में सबसे ज्यादा नुकसान

बोरडीह गांव के पूर्ण सरदार, गोपाल सरदार, गुरबारी सरदार, शंशाक शेखर नायक, मीरु सरदार, गुरुचरण नायक, दीपक नायक, नकुल सरदार, बंधानी सरदार और धनपति नायक सहित कई परिवारों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे रोजमर्रा की चीजें भी नष्ट हो गईं।

विधायक ने किया आपदा स्थलों का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक श्री संजीव सरदार ने बोरडीह पहुंचकर क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न, तिरपाल व वस्त्र वितरित किए।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावितों को अविलंब मुआवजा प्रदान किया जाए और राहत कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न हो। राहत शिविर का किया निरीक्षण, भोजन और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

विधायक ने मुक्तेश्वर धाम उच्च विद्यालय, हरिणा में बनाए गए राहत शिविर का भी दौरा किया। उन्होंने प्रशासन को शिविर में तीन समय का भोजन, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जब तक पीड़ितों के घर नहीं बन जाते, तब तक सभी सुविधाएं शिविर में उपलब्ध कराई जाएंगी। लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होगी।”



झामुमो कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि राहत कार्य में सक्रिय

राहत कार्य में हरिणा पंचायत की मुखिया सरस्वती मुर्मू, झामुमो कार्यकर्ता और कई पंचायत प्रतिनिधि सक्रिय रूप से जुटे रहे। प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है और शीघ्र ही पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.