सरडिया जंगल के पास घायल हाथी शावक का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, लगातार रखी जा रही निगरानी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : हाटगम्हारिया रेंज के सरडिया जंगल के पास मंगलवार को एक घायल हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इन दिनों धान की फसल की ओर आकर्षित होकर हाथियों के कई झुंड आसपास के गांवों में देखे जा रहे हैं। इसी दौरान ग्रामीणों ने जंगल किनारे एक हाथी के बच्चे को घायल अवस्था में पड़े देखा और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही हाटगम्हारिया रेंज की टीम मौके पर पहुँची और शावक को रेस्क्यू कर हाटगम्हारिया वन कार्यालय लाया गया। बताया गया कि चोट लगने के कारण हाथी का बच्चा चल-फिर नहीं पा रहा था।

वन विभाग की टीम ने घायल शावक का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। इस rescue ऑपरेशन में डीएफओ, रेंजर और पशु चिकित्सक स्वयं मौजूद रहे और लगातार बच्चे की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

वन अधिकारियों ने बताया कि हाथी का बच्चा अभी कमजोर है, लेकिन उपचार जारी है और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद है। ग्रामीणों द्वारा समय पर दी गई सूचना की भी विभाग ने सराहना की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.