Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और योग के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘आयुरविद्या’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, योग और आयुर्वेद के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंद्राटांडी तथा खरसावां प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटका, बुरूडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा का चयन किया गया। प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच ‘योग मित्र’ चुने गए, जिन्हें प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट, टोपी और बैच प्रदान किए गए। इन योग मित्रों का उद्देश्य अन्य विद्यार्थियों को योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना है।
इस दौरान विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच कुल 90 निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन सरायकेला प्रखंड में डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन तथा खरसावां प्रखंड में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, सहिया एवं शिक्षकेत्तर कर्मी भी मौजूद रहे।










1 thought on “विद्यालयों में ‘आयुरविद्या’ कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को योग और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक”
Okay, legitscattergame, parang interesting yan ah! Try ko nga to, mukhang promising ang mga games nila. Sana swertehin! Check it out guys: legitscattergame