अस्तित्व ने स्कूली बच्चों के लिए लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 बच्चों की हुई जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से सोमवार को टिनप्लेट स्थित आंध्रा मिडिल स्कूल परिसर में स्कूली बच्चों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संस्था की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें ASG आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर में डॉक्टर मुहम्मद इमरान, करण कुमार एवं नैना सागर ने करीब 100 बच्चों की नेत्र जांच की। जांच के दौरान 20 बच्चों में दृष्टि संबंधी पावर की समस्या पाई गई। संस्था की ओर से अभिभावकों को आश्वस्त किया गया कि जरूरतमंद बच्चों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन से समन्वय कर उचित व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रिंसिपल बसंत कुमार मिश्रा ने अपनी आंखों की जांच कराकर की। इस अवसर पर स्कूल के सचिव ए. रमेश राव एवं पंडित मनमोहन चौबे भी उपस्थित रहे।

शिविर में फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजीव कुमार ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया, वहीं संस्था की ओर से बच्चों को कलर पेंसिल भी प्रदान की गई।

संस्था की संस्थापक सदस्य एवं सचिव मीरा तिवारी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है ताकि किसी भी समस्या का समय रहते उपचार हो सके। वहीं प्रधानाचार्य बसंत कुमार मिश्रा ने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।

पंडित मनमोहन चौबे ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए “विद्या ददाति विनयम्” का महत्व समझाया। संस्था की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे ने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया से दूर रखकर आउटडोर एवं इंडोर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्था की कार्यकर्ता मो. आचार्या, स्मिता जी सहित स्कूल के शिक्षक एस.एन. राजू, संजय सिंह, शालिनी खलखो, सुनीता शर्मा, पूनम शर्मा, पार्वती मुंडा एवं ए. ललिता उपस्थित थीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.