Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता अरुण सिंह राजा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पर मुलाकात कर स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया।
अरुण सिंह राजा ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं। उनका सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और आम लोगों के प्रति जुड़ाव उन्हें विशिष्ट बनाता था। उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष, समर्पण और सामाजिक सरोकारों को महत्व दिया, जिसके कारण लाखों झारखंडियों के दिलों में उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी।
उन्होंने कहा कि गुरुमाता रूपी सोरेन की स्मृतियां झारखंडवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी। उनके जीवन से जुड़ी संघर्ष और समर्पण की गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनका सादगीपूर्ण जीवन और लोगों के प्रति आत्मीयता हमेशा याद की जाएगी।
इस अवसर पर अरुण सिंह राजा ने भावपूर्ण शब्दों में “अंतिम जोहार, गुरुमाता” कहकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
















