जहाँ सोच, श्रद्धा और सेवा है, वहाँ महाप्रभु जगन्नाथ हैं” – अमरप्रीत सिंह काले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बाराद्वारी स्थित देवनगर गांधी आश्रम श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की पारंपरिक रथ यात्रा ने सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

इस भव्य आयोजन में भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक रथ की रस्सी खींचकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर श्री काले ने कहा महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, यह सेवा, एकता और समर्पण का प्रतीक है। हमारा जमशेदपुर मिल-जुलकर पर्व मनाने वाले शांतिप्रिय समाज की जीवंत मिसाल है। यहाँ लोगों की आस्था और भक्ति देखकर गर्व होता है। जहाँ सोच, श्रद्धा और सेवा है — वहाँ महाप्रभु जगन्नाथ हैं। मेरी प्रार्थना है कि उनकी कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे।”

रथ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। जैसे ही रथ खिंचाई आरंभ हुई, श्रद्धालुओं में उल्लास और भक्ति का दृश्य अद्भुत हो गया। रथ के साथ-साथ गूंजते भजन, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में आश्रम मंदिर समिति, स्थानीय भक्तगण और सेवाभाव से जुड़े सभी स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सराहना हर श्रद्धालु कर रहा था।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें