डॉ. अजय कुमार को कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान की जिम्मेदारी, बनाए गए पर्यवेक्षक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उन्हें ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जमशेदपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विभिन्न जिलों के समूहों में अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसी क्रम में डॉ. अजय कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं डॉ. अजय कुमार

डॉ. अजय कुमार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई है। संगठनात्मक कार्यों और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उनकी इस नियुक्ति को पार्टी के अभियान की निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डॉ. अजय कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता राकेश साहू ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अजय कुमार की कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से अभियान को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. अजय कुमार अपनी नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे और अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.