आदित्यपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर स्थित शर्मा बस्ती के समीप रेल पटरी के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 22 वर्षीय युवक सूरज शेख की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक आदित्यपुर का निवासी था, जबकि उसका पैतृक गांव मुर्शिदाबाद बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज शेख का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह अचानक घर से बाहर निकल गया था और जब वह शर्मा बस्ती के पास रेल लाइन पार कर रहा था, तभी बड़बिल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस हादसे से मृतक के परिवार में गहरा शोक छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें