आदित्यपुर में कंपनी के बाहर शव रखकर हंगामा, ₹7 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो प्रोफाइल यूनिट-3 के बाहर गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब मृतक के परिजनों और समाजसेवियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मारे गए शांतनु बेहरा के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप लगाया।

परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से 15 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की थी। उनका कहना था कि शांतनु लंबे समय से कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन हादसे के बाद प्रबंधन उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं दिखा।

लगभग दो घंटे की बातचीत और मशक्कत के बाद कंपनी प्रबंधन ने ₹7 लाख मुआवजा राशि देने और मृतक के बेटे को कंपनी में नौकरी देने पर सहमति जताई। समझौता होने के बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटाया और प्रदर्शन समाप्त किया।

मौके पर पूर्व पार्षद अभिजीत महतो, पूर्व डिप्टी मेयर प्रत्याशी उत्तम पत्रों, देवाशीष प्रधान, रणजीत प्रधान, चतुर्भुज प्रधान सहित कई समाजसेवी मौजूद थे। इन सभी ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कंपनी प्रबंधन से बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस घटना के बाद क्षेत्र में श्रमिक सुरक्षा और औद्योगिक इकाइयों की जवाबदेही को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें