सबूज संघ की 60वीं काली पूजा का उद्घाटन 19 अक्टूबर को करेंगे सरयू राय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सोनारी ईस्ट स्थित श्री श्री काली पूजा समिति के तत्वावधान में सबूज संघ द्वारा इस वर्ष भव्य रूप से काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अपने 60वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। पूजा का उद्घाटन 19 अक्तूबर को शाम साढ़े 7 बजे जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरन महतो और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय संयुक्त रूप से करेंगे।

संघ के अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में उद्योगपति दिलीप गोयल और अभिषेक भालोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पूजा 19 से 24 अक्तूबर तक चलेगी, जिसके दौरान परिसर में भव्य मेला भी आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्य काली पूजा 20 अक्तूबर की रात को संपन्न होगी, जो पूरी रात चलेगी। 21 अक्तूबर की सुबह पुष्पांजलि और भोग वितरण किया जाएगा, जबकि 24 अक्तूबर को स्वर्णरेखा घाट में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

पूजा के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद, सांस्कृतिक संध्या जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। माना जाता है कि यहां जो भी श्रद्धालु मनोकामना लेकर आते हैं, उनकी इच्छा अवश्य पूर्ण होती है। मनोकामना पूरी होने पर भक्त पुनः यहां पूजन के लिए आते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में संघ के चेयरमैन आर.के. शाही, शुभेंदु भौमिक, प्रदीप बनर्जी, अमर दास, सजल दास, काजल मुखर्जी, अभिषेक सान्याल, अभिषेक भौमिक, अनुज सान्याल, सूरज कुमार और कौशिक डे सहित पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें