आदित्यपुर बिल्डर एसोसिएशन के नए चेयरमैन बने अमित कुंवर

SHARE:

Adityapur:स्वाति इन्फ्रा डेवलपर्स प्रा. लि. के डायरेक्टर अमित कुंवर को बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आदित्यपुर का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। गुरुवार को आयोजित बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।
सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि अमित कुंवर के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा क्षेत्र के बिल्डरों की लंबित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में निर्माण क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता थी।
नवनियुक्त चेयरमैन अमित कुंवर ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिल्डरों की समस्याओं के समाधान, प्रशासन के साथ समन्वय और पारदर्शी कार्यशैली को बढ़ावा देने के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment