प्रोफाइल यूनिट-3 में मजदूरों की हड़ताल, जेएलकेएम के नेतृत्व में ठप हुआ उत्पादन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो प्रोफाइल यूनिट-3 के मजदूर अपनी मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर उतर आए। मजदूरों ने कहा कि जब तक प्रबंधन उनकी सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ज्ञात हो कि सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम माड़ी ने कुछ दिन पहले मजदूरों की समस्याओं को लेकर कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा था। मांग पत्र में साफ चेतावनी दी गई थी कि यदि 9 दिसंबर तक मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 10 तारीख से हड़ताल शुरू हो जाएगी।

समय सीमा बीत जाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल न होने पर आज यूनिट के सभी मजदूर काम छोड़कर हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल के कारण यूनिट में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

मजदूरों का कहना है कि “हमारे अधिकारों और हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी। जब तक प्रबंधन स्पष्ट जवाब नहीं देता, तब तक कामकाज शुरू नहीं होगा।”

स्थिति को देखते हुए कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन दोनों अलर्ट मोड में हैं। पत्रकारों द्वारा कंपनी प्रबंधन से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें