भाजपा नेता अभय सिंह ने पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!


हजारीबागभारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला के प्रभारी एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह आज झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री रामदास सोरेन के आवास पहुंचे।
उन्होंने स्व. सोरेन के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान श्री अभय सिंह ने उनके पुत्र श्री सोमेश सोरेन से भेंट कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा – “ईश्वर पूरे परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और जीवन को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दें।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में गिरधारी सिंह, अंकित शुक्ला, कन्या पुष्टि, सत्येंद्र पासवान, साकेत सिंह, नितेश सिंह, सरदार रविंदर सिंह रिंकू, रवि सिंह, डब्बू साव, सत्यम घोष, बबलू नायक सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें