जमशेदपुर में पूर्व मंत्री स्व. अब्दुर्रज्जाक अंसारी की 109वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व लोकप्रिय नेता सह पूर्व मंत्री स्व. अब्दुर्रज्जाक अंसारी की 109वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गुलरेज अख्तर अंसारी ने कहा कि अब्दुर्रज्जाक अंसारी 1946 से सक्रिय राजनीति में रहे और उन्होंने मुस्लिम लीग एवं टू नेशन थ्योरी के खिलाफ अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी कोशिशों से छोटा नागपुर डिवीजन की पांच सीटें कांग्रेस के खाते में आईं, जिससे खुश होकर सरदार पटेल ने उन्हें दिल्ली बुलाया।
स्व. अंसारी ने 1948 में प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति की स्थापना की और बुनकरों को सहकारी आंदोलनों से जोड़ा। 1978 में उन्होंने छोटा नागपुर रीजनल हैंडलूम विवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड की स्थापना कर बुनकर उद्योग को सशक्त किया। उन्होंने अपने क्षेत्र में 17 स्कूल खोले, जिनमें से 1938 में स्थापित मिडिल स्कूल का नाम बाद में अपने राजनीतिक गुरु अब्दुल कयूम अंसारी के नाम पर रखा गया।
स्व. अंसारी 1964 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने और 1989 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा द्वारा उन्हें पुनः विधान परिषद सदस्य तथा हस्त कारखाना, रेशम और पर्यटन विभाग में कैबिनेट मंत्री का पद प्रदान किया गया। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज सेवा और क्षेत्रीय विकास में योगदान दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनके राष्ट्रभक्ति, समाजसेवा और देशभक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उपस्थित नेताओं में राजकिशोर यादव, फजल खान, संजय सिंह आजाद, राजा ओझा, नवनीत मिश्रा, सन्नी सिंह, अंकुश बनर्जी, राजीव मिश्र, अजय शर्मा, अमरजीत नाथ मिश्रा, आशीष ठाकुर, मथुरा प्रसाद, रणजीत सिंह, रंजन सिंह, कौशल प्रधान, चंदन सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया आदि शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें