जमशेदपुर में वसंत पंचमी पर समावेशी उत्सव, ट्रांसजेंडर समुदाय और युवाओं ने बढ़ाया रंग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:वसंत पंचमी के अवसर पर पीपल फ़ॉर चेंज (PFC) और जमशेदपुर क्वीयर सर्कल (JQC) के संयुक्त प्रयास से एक समावेशी उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 से 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया और नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐसा सुरक्षित और सम्मानजनक मंच तैयार करना था, जहाँ सभी लोग बिना किसी भेदभाव के वसंत पंचमी का आनंद उठा सकें। कार्यक्रम में जमशेदपुर के जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (DCPO), टाटा स्टील फ़ाउंडेशन और शहर के विभिन्न NGO प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने सामाजिक समावेशन, समानता और आपसी सम्मान के संदेश को मजबूती देने का समर्थन किया।
PFC और JQC ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजनों से युवाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को अपनी पहचान और अभिव्यक्ति के लिए सशक्त मंच मिलता है। प्रतिभागियों ने इसे सकारात्मक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें