जमशेदपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संवाद कार्यक्रम, उपायुक्त ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं ने अपनी चिंताएं, सपने और दैनिक जीवन की चुनौतियां प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और रोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला।
बालिकाओं ने शिक्षा प्राप्ति में सरकारी लाभ लेने के लिए प्रमाण पत्र बनाने में आने वाली समस्याओं, लाइब्रेरी और कैरियर से संबंधित जरूरतों, बस्ती की सफाई, स्ट्रीट लाइट, बालिका और महिला सुरक्षा, नशा जैसी सामाजिक बुराइयों और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर अपनी बातें रखीं।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के लिए कई योजनाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने बालिकाओं को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, कौशल क्षमता बढ़ाने और तकनीक से अपडेट रहने का मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा उन्होंने आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए इस माह के अंत तक कैंप आयोजित करने, बस्ती में सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान हेतु नगर निकायों को निर्देशित करने की जानकारी दी।
बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और नशा के विरुद्ध अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समाज कल्याण विभाग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बालिका-महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया गया और बालिकाओं को स्कूल बैग व स्टेशनरी उपहार स्वरूप भेंट किए गए। कार्यक्रम में उप-विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, समाज कल्याण पदाधिकारी, डीसीएलआर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह संवाद कार्यक्रम बालिकाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें