जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक सरयू राय के निर्देश पर विभिन्न इलाकों में 98 नई सोलर एवं स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इनमें 87 सोलर लाइटें और 11 स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। इसके अलावा सोनारी क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया है। इससे संबंधित मोहल्लों और बस्तियों में रात के समय आवागमन और सुरक्षा के लिहाज से रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।

मांग के अनुरूप अलग-अलग इलाकों में लगाई गईं लाइटें

विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय जरूरतों और लोगों की मांग के अनुरूप लाइटों का प्रतिष्ठापन कराया गया है।

उन्होंने बताया कि खड़कई पुल के पास दो, कदमा ईसीसी फ्लैट के पास दो, जमुना पथ पर चार, अनिल सूर पथ ए रोड में तीन, कैलाशनगर छठघाट के पास चार, न्यू ग्वालाबस्ती में 11, कपाली बस्ती में 10, कागलनगर न्यू बस्ती में सात तथा गांधी रोड से काली मंदिर रोड के बीच आठ सोलर लाइटें लगाई गई हैं।

इसी क्रम में मानगो के वार्ड नंबर एक में सात, शिवनगर, उलीडीह के संजय पथ और अविनाश नगर में कुल 10, वार्ड नंबर 33 में आठ, वार्ड नंबर 31 में दो तथा वार्ड नंबर 32 में नौ सोलर लाइटें स्थापित की गईं।

अम्बे पथ और मून सिटी रोड में भी स्ट्रीट लाइटें

नीरज सिंह के अनुसार, अम्बे पथ, वार्ड नंबर एक में चार और मून सिटी रोड में सात स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इस तरह क्षेत्र में कुल 98 नई लाइटों का प्रतिष्ठापन किया गया है। वहीं, सोनारी में खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू कराया गया है।

लाइटों के प्रतिष्ठापन के दौरान रणजीत प्रसाद, राजकुमार सिंह, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, शंकर राय, कुंअर अतुल सिंह, उषा यादव, पप्पू सिंह, शेषनाथ पाठक, विकास साहनी, रविशंकर सिंह, प्रेम सक्सेना, रवि ठाकुर, अजय कुमार, टुनटुन सिंह, शशांक, गौरव नागी, विनोद सिंह (मानगो), लक्ष्मण ठाकुर, बलराम धीवर, विनोद सिंह (सोनारी), रौशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य प्रदीप सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.