मोहन कर्मकार की पत्नी के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य मोहन कर्मकार की पत्नी के निधन पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने गहरी संवेदना व्यक्त की। निधन की सूचना मिलने पर विधायक उनके आवास पहुंचे और शोक-संतप्त मोहन कर्मकार एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य का बिछड़ जाना बेहद पीड़ादायक होता है और इस क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मोहन कर्मकार जी एवं उनका पूरा परिवार स्वयं को अकेला न समझे। पूरा झामुमो परिवार उनके साथ खड़ा है।”

विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मोहन कर्मकार लंबे समय से झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में झामुमो के केंद्रीय सदस्य हैं। विधायक ने कहा कि सुख-दुख के समय एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत है।

इस दौरान संजीव सरदार ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.