गुवा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Gua  : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन विभाग गुवा तथा गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत की जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए गुवा पंचायत भवन में महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण का समय निर्धारित किया गया, ताकि इच्छुक महिलाएं अपनी सुविधानुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं सिलाई-कटाई का कौशल सीखकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। इससे उन्हें अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।


कार्यक्रम में नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य रेखा प्रसाद, किरीबुरू की फॉरेस्ट गार्ड मोनिका पूर्ति, शेखर पांडिया, प्रशिक्षक श्वेता कुमारी एवं माला तिवारी, बाल अधिकार मंच से पदमा केसरी, जेंडर सीआरपी गीता देवी, शंकर दास, तापस दास, शबनम कांडुलना, अंजलि चाम्पिया, शिवांगी बक्ती और शताक्षी दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें