दो सप्ताह से बाधित सफाई व्यवस्था पर पंचायत समिति सदस्यों ने सौंपा मांग पत्र, स्थानीय कमेटी गठन और सुपरवाइजर नियुक्त करने पर बनी सहमति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मांग पत्र सौंपकर कचरा संग्रह वाहन का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर बीडीओ ने शुक्रवार से कचरा उठाव नियमित करने का आश्वासन दिया।

बीडीओ सुमित प्रकाश ने बताया कि कचरा उठाव सेवा वाहन में तकनीकी खराबी, सुपरवाइजर के इस्तीफे, सीएनजी की अनुपलब्धता और कचरा शुल्क की नियमित वसूली नहीं होने के कारण प्रभावित हुई थी। उन्होंने कहा कि अब सीएनजी उपलब्ध करा दी गई है और शुक्रवार से व्यवस्था सुचारू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय कमेटी गठित करने की मांग

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा और बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कचरा उठाव व्यवस्था को नियमित बनाए रखने के लिए स्थानीय कमेटी गठित करने तथा किसी स्थानीय व्यक्ति को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंपने की मांग की। इस प्रस्ताव पर बीडीओ ने सहमति जताई।

नियमित शुल्क देने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

बैठक में कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत लोगों को नियमित रूप से कचरा शुल्क देने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि कचरा उठाव व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन के साथ स्थानीय निवासियों की भागीदारी भी जरूरी है।

बैठक में प्रतिनिधि श्रवण मिश्रा, समाजसेवी सोनू पंडित, सीनू राव, सुनील सिन्हा, नेहा श्रीवास्तव, आकाश मिश्रा, कचरा वाहन के चालक, महिला कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें