जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन सौंपे। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण दिवस में उच्च शिक्षा के लिए ऋण सहायता, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, चिकित्सा सहायता, जन्म प्रमाण पत्र में आवश्यक संशोधन, जमीन विवाद, लंबित वेतन भुगतान और स्थानांतरण से संबंधित मामले सामने आए। इसके अलावा जनहित एवं सामाजिक विषयों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर भी नागरिकों ने आवेदन सौंपे।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच की जाए और उसके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाए। जिन मामलों में स्थलीय जांच या अन्य विभागों के साथ समन्वय की आवश्यकता है, उनमें नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। साथ ही, आवेदकों को उनके मामलों में की गई कार्रवाई और प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने दोहराया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें