तृषा सिंह के निधन की सूचना पर एमजीएम अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जताया गहरा शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। इस कठिन और असहनीय घड़ी में उनका पूरा परिवार ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह और उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मरीन ड्राइव हादसे में हुई मौतों की खबर से जमशेदपुर में शोक का माहौल है। घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें