Jamshedpur : कदमा भाटिया बस्ती स्थित जोगमाया काली मंदिर में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के अवसर पर कौशिकी अमावस्या पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान मां काली की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
पूजा-अनुष्ठान कामाख्या, तारापीठ और रजरप्पा के सिद्ध तंत्र साधक अजेश भट्टाचार्य (निठा बाबा) के मार्गदर्शन में विधि-विधान से संपन्न कराया गया। अनुष्ठान के दौरान 108 दीप, पुष्प और 108 बेलपत्र से यज्ञ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
कौशिकी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां काली के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और सामूहिक रूप से आरती में शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि वीरभूम स्थित तारापीठ मंदिर में भी कौशिकी अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन होता है। इस अवसर पर तंत्र साधना का विशेष महत्व माना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान रबी राव, डॉ. ए. भट्टामिश्र सहित मंदिर से जुड़े श्रद्धालु और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
















