जर्जर पुलिया की खबर पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, ग्रामीणों को स्थायी समाधान की उम्मीद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : मनोहरपुर प्रखंड के कोलपोटका पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत प्रधानपाली-कुम्हारमुंडा से कुम्हार टोला जाने वाली ग्रामीण सड़क पर स्थित जर्जर पुलिया की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। पुलिया की बदहाल स्थिति सामने आने के बाद संबंधित स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया गया है।

बताया जाता है कि उक्त पुलिया लंबे समय से जर्जर अवस्था में है और समय के साथ इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। विशेषकर पैदल आवागमन करने वाले लोगों को पुलिया पार करते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर पुलिया का जल्द निरीक्षण कराने, आवश्यक मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पुलिया के और अधिक क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है।

प्रशासन द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही पुलिया का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें