घाघरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : चक्रधरपुर–राउरकेला मुख्य रेल मार्ग पर मनोहरपुर थाना क्षेत्र के घाघरा के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रेल लाइन पर युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अप रेल लाइन से शव बरामद कर अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वहीं, युवक किस ट्रेन की चपेट में आया, इसकी भी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मनोहरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और युवक किस ट्रेन की चपेट में आया, इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें