गुवा शहीद दिवस पर भाजपा नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बड़कुंवर गागराई बोले- शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना जरूरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:  गुवा शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।

बड़कुंवर गागराई ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन में लोगों ने संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर 1980 को अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर विभिन्न गांवों से लोग गुवा पहुंचे थे और आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन की गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हीं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए वे लोग आज यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि शहीदों का सपना केवल अलग झारखंड राज्य का गठन नहीं था, बल्कि झारखंड का विकास और शहीदों के आश्रितों को सम्मान एवं उनका अधिकार दिलाना भी था। उनके सपनों को साकार करने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा, शंभू हाजरा, रायभूमिज, साहु पुरती, अजित सिंह, संजीव राय, प्रकाश भूषण सिंकु, बंगाली प्रधान, राजेश प्रधान और कैलाश दास समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें