बागबेड़ा में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची राहत, संजीव सरदार के निर्देश पर 1000 पैकेट ब्रेड व केले वितरित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : लगातार हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा के विभिन्न इलाकों में नदी का जलस्तर बढ़ने से कई घरों में पानी घुस गया है। जलजमाव और बाढ़ की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए तत्काल राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया।

विधायक के निर्देश एवं सौजन्य से उनके सहयोगियों और झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा शिविर लगाकर जरूरतमंद परिवारों के बीच 1000 पैकेट ब्रेड और केले वितरित किए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थिति की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

जरूरत के अनुसार आगे भी जारी रहेगा राहत कार्य

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लगातार बारिश के कारण जिन परिवारों के घरों में पानी घुस गया है, उनकी परेशानी को देखते हुए राहत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार आगे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

मौके पर तरुण सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, पिंटू प्रसाद, मायावती टुडू, नीता सरकार, द्रौपती मुंडा, सुनील गुप्ता, संजय महतो सहित झामुमो के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.