प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर सोनारी भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भाजपा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर सोनारी मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा। सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में अटल चौक पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और प्रदीप वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने कहा कि प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उनके सांगठनिक अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मिलेगा। उन्होंने प्रदीप वर्मा के सफल कार्यकाल की शुभकामना देते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी से झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

मौके पर डॉ. जटाशंकर पांडेय, सतेंद्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, विकास साहू, अशोक सिंह, बिराज डे, काजल मुखार्जी, राजू सेन, भोला साहू, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, परितोष बोस, अभिषेक कुमार, शंकर सिंह, रासबिहारी प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें