जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत दिवस में पेयजल, जमीन विवाद, पेंशन, आवास, राशन, बिजली, सड़क-नाली, जल निकासी, अतिक्रमण, प्रमाण पत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन सौंपे।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर उनका उचित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निष्पादन करने तथा अनावश्यक विलंब से बचने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें