बादलगोड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में SMC का पुनर्गठन, पारता मुर्मू बनीं अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadughoda : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बादलगोड़ा परिसर में मंगलवार को ग्रामीणों, विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों की बैठक आयोजित कर विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता SMC के पूर्व अध्यक्ष सीताराम हेम्ब्रम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।

पुनर्गठित विद्यालय प्रबंधन समिति में पारता मुर्मू को अध्यक्ष, रविका मार्डी को उपाध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापक लखन मुर्मू को सचिव चुना गया। सदस्य के रूप में गाराय हांसदा, सुकुरमुनी टुडू, सोमबारी मुर्मू, राजो मुर्मू, चंपा हेम्ब्रम, सोहागी कर्मकार, रुक्मणि मुर्मू, बुदूज हेम्ब्रम एवं चुना को शामिल किया गया।

इसके अलावा सहायक शिक्षक तुषार कुमार महापात्र, पंचायत समिति सदस्य पोमा मार्डी तथा आंगनबाड़ी सेविका पार्वती मुर्मू भी समिति की सदस्य रहेंगी।

विद्यालय का बेहतर संचालन प्राथमिकता : पारता मुर्मू

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारता मुर्मू ने कहा कि विद्यालय का सुचारु संचालन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, विद्यालय की व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा आवश्यक समस्याओं के समाधान के लिए समिति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

पूर्व अध्यक्ष के योगदान की अभिभावकों ने की सराहना

पूर्व SMC अध्यक्ष सीताराम हेम्ब्रम ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय के विकास और बेहतर संचालन के लिए पूरी ईमानदारी से योगदान देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान यदि उनसे किसी प्रकार की गलती हुई हो तो वे इसके लिए सभी से क्षमा चाहते हैं।

इस पर उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रति उनके योगदान के लिए आभार जताया।

बैठक में ग्राम प्रधान शिरु मुर्मू, मधुराम मुर्मू, बूढ़ान हेम्ब्रम, बालका मुर्मू, सोनातन कर्मकार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं विद्यालय से जुड़े लोग मौजूद रहे।

नई समिति के गठन के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि SMC विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान तथा विद्यालय के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें