Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से सोमवार को बिहार विधान परिषद की एमएलसी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता ने बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. भारती मेहता ने विधायक सरयू राय का कुशलक्षेम पूछा। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।
डॉ. भारती मेहता के साथ झारखंड राज्य नोनिया महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य भी विधायक सरयू राय से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर बातचीत की।
इस अवसर पर शिव कुमार चौहान, सुरेश महतो, मैनेजर प्रसाद, संजीत सिंह उर्फ महतो, प्रभुनाथ प्रसाद, विनोद कुमार, वीरेंद्र महतो, सुरेंद्र प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, कृष्णा देवी, मंजू देवी, रीना देवी, दूधनाथ महतो, अंशुल शरण, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, अजय कुमार, मंजू सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द एवं सामाजिक विषयों को लेकर चर्चा हुई। शिष्टाचार भेंट के बाद डॉ. भारती मेहता एवं महासंघ के प्रतिनिधियों ने विधायक सरयू राय से विदा ली।
















