झारखंड क्षत्रिय महिला संघ टेल्को इकाई ने मनाया सावन मिलन समारोह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

JAMSHEDPUR। झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की टेल्को इकाई की ओर से आस्था ट्विन सिटी क्लब में सावन मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक क्षत्राणियों ने हिस्सा लिया। सावन की थीम के अनुरूप सभी महिलाएं पीले रंग के परिधानों में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में संघ की संरक्षिका देविका सिंह, मंजू रानी, अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह तथा केंद्रीय कमेटी से ललिता सिंह, गिनु सिंह, मीना सिंह, रीता सिंह, शिवानी सिंह और पुष्पा सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन टेल्को इकाई की अध्यक्ष मंजू सिंह और रानी सिंह ने किया।

सावन मिलन समारोह के दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कजरी गीतों के साथ सावन में भोले बाबा के भजनों की प्रस्तुति भी हुई। इससे समारोह का माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर भी महिलाओं ने खुलकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं अब घर के साथ-साथ सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी अपनी सूझबूझ और कार्यकुशलता के बल पर लगातार आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में महिलाओं के कर्तव्यों और अधिकारों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के अंत में पूनम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में शामिल महिलाओं की सहमति से आगामी तीज पर्व पर इससे भी बड़े कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.