Jamshedpur : केरल समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा तीन एवं चार के विद्यार्थियों के लिए S.E.N.S.E. (Social Etiquette for New Generation) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्कूल सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, जिम्मेदार व्यवहार और सामाजिक एवं नागरिक मूल्यों का विकास करना था।

यह कार्यक्रम यंग इंडियंस (Yi) द्वारा प्रोजेक्ट MASOOM के अंतर्गत कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के सहयोग से आयोजित किया गया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण, धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने जैसे दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मूल्यों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रचना नायर, निदेशक (अकादमिक), केरल पब्लिक स्कूल्स, जमशेदपुर एवं प्रोजेक्ट MASOOM की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा अपने आप में विजेता होता है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से जीवन में सदैव अच्छे व्यवहार को अपनाने और समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र, रोचक गतिविधियों और वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक शिष्टाचार और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और अपने दैनिक जीवन में सीखी गई बातों को अपनाने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम डायरेक्टर (अकादमिक) नंदिनी शुक्ला, प्राचार्या रीना बनर्जी, उप-प्राचार्य ए. एल. अब्राहम तथा प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वय दीपा नायर एवं रश्मि जैन (यंग इंडियंस) तथा विद्यालय के हेल्थ एंड हाइजीन क्लब की मॉडरेटर गार्गी एवं बैशाली ने किया।
















