बरसोल थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने बरसोल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 19/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मुक्ति कुमार सोम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी नाबालिग पुत्री 15 जुलाई की रात अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों का आरोप है कि गोपालपुर डाकघर में कार्यरत एक चपरासी ने उनकी बेटी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को भी जांच के दायरे में शामिल किया है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नाबालिग की शीघ्र और सकुशल बरामदगी की मांग की है।

बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें