सुंदरनगर पुलिस ने चार गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए, खिले चेहरे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सुंदरनगर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के जरिए चार गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में डीएसपी सुमित कुमार और थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस सौंपे।

जिन लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस मिले उनमें अभिषेक कुमार, दुर्गा चरण पड़िया, शिवचरण हेंब्रम और राकेश कुमार शामिल हैं। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर सभी ने खुशी जाहिर की और सुंदरनगर थाना पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए थाना प्रभारी अजीत मुंडा सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र से मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिलने के बाद तकनीकी सेल की सहायता से मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया। सफलतापूर्वक बरामदगी के बाद आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

इस अवसर पर डीएसपी सुमित कुमार ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें और अपने मोबाइल का आईएमईआई (IMEI) नंबर सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि आईएमईआई नंबर उपलब्ध होने से मोबाइल को ट्रेस कर शीघ्र बरामद करने में काफी सुविधा होती है।

कार्यक्रम के दौरान थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.