गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:  गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी ने संयुक्त रूप से किया।

सत्यापन शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा रही हैं। वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान लाभुक महिलाओं से आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर की मांग की जा रही है, ताकि योजना से संबंधित विवरणों का सही एवं पारदर्शी तरीके से सत्यापन किया जा सके।

इस अवसर पर जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, सुमित्रा पूर्ति, जानों चातर एवं अंजलि चाम्पिया, पंचायत सहायक बेलमति केवर्त सहित स्वयं सहायता समूह की कई महिलाएं उपस्थित थीं और लाभुकों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही थीं।

जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं से अपील की कि वे निर्धारित दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें मैया सम्मान योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए सही एवं समयबद्ध सत्यापन आवश्यक है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.