चार करोड़ 72 लाख की लागत से बने पुल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दलदली पंचायत के ग्राम दलदली एवं नरसिंहपुर के बीच बाधुड़िया स्थित सातगुडूंम नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन जुगसलाई विधायक Mangal Kalindi ने किया। लगभग ₹4.72 करोड़ की लागत से निर्मित इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

ग्रामीण लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत इस पुल निर्माण को स्वीकृति मिली थी। पुल के निर्माण से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर गांव का संपर्क जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से सीधे जुड़ गया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की ओर आवागमन भी अब पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो गया है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पुल निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी तथा समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर उन्हें विशेष खुशी है।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारकर आम लोगों को उसका लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए सरकार और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें