Jamshedpur : अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की जिला इकाई के गठन के बाद नवनिर्वाचित जिला कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मान में शनिवार को साकची स्थित शनि मंदिर, कुम्हारपाड़ा परिसर में अभिनंदन समारोह एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नवनिर्वाचित कमेटी के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान शनि मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने नवनिर्वाचित जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद, महामंत्री मनोज गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तथा सचिव भोला प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक समिति एवं संस्थापक सदस्यों में विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार तथा महासभा के संस्थापक अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा राकेश कुमार, कृष्णा साहू, विनय गुप्ता, दिलीप कुमार, मनोज शाह, मनोज साहू, शंकर साहू, संजय साहू, पप्पू साहू, विनोद साहू, वीरेंद्र साहू समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
बैठक के दौरान समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज के उत्थान, युवाओं को संगठित करने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा को लेकर भी चर्चा हुई। महासभा के सदस्यों ने बताया कि समाज के एक सम्मानित सदस्य के प्रति अमर्यादित भाषा के प्रयोग के आरोप को गंभीरता से लेते हुए सर्वसम्मति से संचालन समिति के सदस्य रंगनाथ प्रसाद को पर्यवेक्षक समिति से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने इस प्रकार के व्यवहार की निंदा करते हुए संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।
समारोह के अंत में भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।









