चौका पंचायत में पुलिस ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : सोमवार को चौका पंचायत सभागार में स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष जन-जागरूकता एवं समस्या समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय मुखिया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को डायन प्रथा, बाल विवाह और बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती है, इसलिए बिना सत्यापन किसी भी सूचना पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव, डायल-112 सेवा की उपयोगिता, नशा मुक्ति अभियान तथा सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क रहने की सलाह दी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें