अपग्रेड प्लस-2 हाईस्कूल कोलाबिरा का शानदार प्रदर्शन, 12वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : जैक बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम में अपग्रेड प्लस-2 हाईस्कूल कोलाबिरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुनंदन सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय ने गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

विज्ञान संकाय में परीक्षा में शामिल सभी 5 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। इसमें मनीषा कुमारी ने 500 में से 415 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं कला संकाय में कुल 147 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 87 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 60 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कला संकाय में रीमा महतो और अंजलि महतो ने 426-426 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में फहमिदा खातून ने 408 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बर्षा दास 404 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप-10 सूची में कविता महतो (394), लक्ष्मी मंडल (394), सिरमन दास (392), शकुंतला सोरेन (392), सविना परवीन (383) और सुनीता सरदार (380) ने भी स्थान बनाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें