गुवा एसएन हाई स्कूल का 12वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम, पायल भंज बनी स्कूल टॉपर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया, जिसमें गुवा एसएन हाई स्कूल का प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय से कुल 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें एक छात्र अनुपस्थित रहा। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय की टॉपर पायल भंज रहीं, जिन्होंने 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर उषा टोप्पो रहीं, जिन्हें 67.02 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर सुहानी कुमारी साह ने 67 प्रतिशत अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर रीता हलदार रहीं, जिन्हें 65 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सिंकु एवं शिक्षक अनूप कुमार गुप्ता ने खुशी जताई। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी बेहतर परिणाम के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें