Chaibasa : मनोहरपुर स्थित एस.एस.आई.पी प्लस टू हाई स्कूल ने व्यावसायिक शिक्षा के IT/ITeS विषय में इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय के छात्र जय आदित्य ग्वाला ने इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने के साथ ही कोल्हान क्षेत्र में तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संध्या सुरीन तथा व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री अर्जुन प्रधान ने जय आदित्य ग्वाला को शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं जय आदित्य ग्वाला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो सकी।











