जिले में ईंट भट्टों पर खनन विभाग की छापेमारी, अवैध मिट्टी उत्खनन पर होगी कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adiryapur  : उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग द्वारा आदित्यपुर थाना अंतर्गत मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) तथा नीमडीह थाना अंतर्गत मौजा सिरका में संचालित ईंट भट्टा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) में दो ईंट भट्टा इकाइयां संचालित पाई गईं, जहां मिट्टी खनिज का उत्खनन एवं भंडारण किया हुआ पाया गया। वहीं मौजा कुलुपटांगा में एक ईंट भट्टा इकाई बंद पाई गई।

जिला खनन विभाग की टीम ने संचालित पाई गई दोनों इकाइयों के विरुद्ध विभागीय प्रावधानों के तहत नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मौजा सिरका स्थित ईंट भट्टा इकाई संचालक द्वारा कार्यालय में राजस्व संबंधी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए गए।

उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें