गुवा बाजार में जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, मंदिर कमेटी ने दर्ज कराई शिकायत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लोहे के एंगल की लगातार चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने गुवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया गया है कि मंदिर परिसर में स्थापित जलमिनार को असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। आए दिन जलमिनार से लोहे के एंगल काटकर चोरी कर ली जा रही है, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।

मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। साथ ही जल आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। वहीं, पुलिस से जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की भी मांग की गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.