BJP Celebrates Victory : भाजपा की जीत पर जमशेदपुर में जश्न, अमरप्रीत काले बोले—राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति की जीत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता पर जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इसे राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर बताया।

काले ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और खुदीराम बोस की कर्मभूमि पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और संगठन के कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।



असम के परिणामों पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने शतक के साथ लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर यह साबित किया है कि जनता को हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व पर भरोसा है। यह जनादेश विकास, पारदर्शिता और मजबूत कानून-व्यवस्था के पक्ष में है।



उन्होंने आगे कहा कि इन चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और निर्णायक नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” आज जनभावनाओं का प्रतीक बन चुका है।

इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विजय उत्सव मनाया। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू और झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी तथा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.