Fire Damages : शॉर्ट सर्किट से झामुमो कार्यालय में लगी आग, पूरी तरह जलकर हुआ क्षतिग्रस्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पांवड़ा पंचायत स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संपर्क कार्यालय में आज तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही नव-नियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेता जगदीश भकत एवं प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।



आग लगने की इस घटना के बाद प्रखंड कमिटी ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, सचिव रतन महतो एवं सह सचिव मो. जलील के साथ मिलकर दिसोम गुरु बाबा शिबू सोरेन एवं पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि समाज के दलित, शोषित और वंचित वर्गों को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में झामुमो के विकास मजूमदार, अम्पा हेंब्रम, बाबूलाल मुर्मू, सौरभ बोस, आजाद बेहरा, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, अंकुर कावरी, मेघराय बेसरा, सुखलाल हांसदा, देवलाल महतो, गोपाल शर्मा, शेख शाहिद, रहमत अंसारी, विमल मार्डी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.