कैसीकुदर गांव में छऊ नृत्य आयोजन का उद्घाटन, विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने काटा फीता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत कैसीकुदर गांव में नव युवक समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी के निर्देश पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के बाद मंच से वक्ताओं ने छऊ नृत्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए इसे संरक्षित और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और संगीत के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर झामुमो कोषाध्यक्ष संजय महतो, युवा नेता कृष्ण महतो, ग्राम प्रधान तथा आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आयोजन ने क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का भी कार्य किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें