झामुमो नेताओं ने विक्टर सोरेन को दी बधाई, पलटन मुर्मू के नेतृत्व में आवास पहुंचकर किया सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से बधाई दी।

प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में झामुमो नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल विक्टर सोरेन के आवास पहुंचा, जहां उन्हें पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और नए नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

मौके पर प्रकाश सहाय, तपन माझी, सोनाराम लोहारा, उदय मुर्मू, होपना माझी, बीरू सिंह, गोपी दास, शिवचरण सिंह और मार्शल मुर्मू सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने उम्मीद जताई कि विक्टर सोरेन के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। साथ ही सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें